फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अब तक 700 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
फोटो नंबर- 12जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुश्ती में दांव-पेच आजमाते ​खिलाड़ी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन गत 23 अगस्त से 26 अगस्त तक किया गया। बारिश के कारण आउटडोर मुकाबले रद्द कर दिए गए और केवल इनडोर मुकाबले आयोजित किए गए। जिसमें विभिन्न आयु व श्रेणी में महिला वर्ग में आयोजित वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ी, कुश्ती में 39 खिलाड़ी और पुरुष वर्ग में आयोजित वेट लिफ्टिंग में 16 व कुश्ती में 58 खिलाड़ियों सहित करीब 700 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

वहीं बारिश के कारण रद्द की गई एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 व 30 अगस्त को किया जाएगा। 29 अगस्त को महिला वर्ग में और 30 अगस्त को पुरुष वर्ग में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

वर्जन :
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में करीब 1200 से 1300 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। अब तक आयोजित इनडोर खेलों में करीब 700 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वहीं रद्द किए गए आउटडोर मुकाबले 29 व 30 अगस्त और हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार, एईओ, शिक्षा विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें