फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस तीन दिन होंगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का आयोजन होगा। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 29 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। इसका उद्देश्य देश में खेल और शारीरिक तंदरुस्ती की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि फिट इंडिया अभियान के तहत होने वाले इन खेलों की मुख्य टैगलाइन हर गली, हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान तथा खेल भाई खेल रहेगी।

उन्होंने बताया कि आयोजन के समन्वय के लिए महेंद्रगढ़ नगराधीश डॉ. मंगलसेन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी विभागों को नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करने और समय पर कार्यक्रम को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला खेल अधिकारी सभी खेल गतिविधियों का आयोजन और उनकी देखरेख करेंगे। उन्हें रिपोर्ट का दस्तावेजीकरण और जमा करना भी सुनिश्चित करना है। जिला उच्च शिक्षा अधिकारी कॉलेजों को भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेंगे और वाद-विवाद, शारीरिक तंदरुस्ती पर बातचीत आदि समारोहों का समन्वय करेंगे।
वहीं जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सभाएं, शपथ समारोह और खेल कार्यक्रम आयोजित हों। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों में रचनात्मक और स्वदेशी खेलों में भागीदारी की सुविधा प्रदान करेंगे।



यह रहेगी कार्यक्रमों की रूपरेखा:


पहला दिन 29 अगस्त : इस दिन सभी संस्थानों में सुबह की सभा में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसमें एक खेल सभा के साथ शपथ भी शामिल होगी। इसके बाद, संस्थानों में एक घंटे की खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर संसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ होगा।

दूसरा दिन 30 अगस्त : इस दिन स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेल संबंधी वाद-विवाद, शारीरिक तंदरुस्ती पर बातचीत, स्वदेशी खेलों की प्रतियोगिताएं और इनडोर खेल आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय केंद्र और राज्य भी इस दिन कॉन्क्लेव/कॉन्फ्रेंस/वाद-विवाद का आयोजन कर सकते हैं।

तीसरा दिन 31 अगस्त : इस दिन संडे ऑन साइकिल के तहत पूरे देश में एक बड़ा साइकिलिंग अभियान चलाया जाएगा। इसी दिन फिट इंडिया मोबाइल एप पर मासिक लीडर बोर्ड के साथ कार्बन क्रेडिट प्रोत्साहन कार्यक्रम को भी नई दिल्ली में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें