फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली महाविद्यालय की 700 सीटों पर अब तक हुए 66 आवेदन

Sun, 25 May 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- राजकीय महाविद्यालय सतनाली--स्रोत- महाविद्यालय - फोटो : kathua
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में यूजी कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय के चार संकायों की 700 सीट अब तक 66 आवेदन मिल चुके हैं। इसमें से 32 का सत्यापन किया जा चुका है। महाविद्यालय में दो हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को दस्तावेजों की त्रुटियां ठीक कराने व अन्य प्रकार की सहायता मिल रही है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि यूजी कक्षाओं में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया में 66 आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 46 विद्यार्थियों ने महाविद्यालय को पहली पसंद के रूप में चयन किया गया है। 32 आवेदनों का सत्यापन हो चुका तथा 14 आवेदन लंबित हैं। दो आवेदनों पर ऑब्जेक्शन लगाया गया है। दोनों विद्यार्थियों को त्रुटि सुधारने के लिए मैसेज भेजा गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी कक्षाओं में दाखिला के लिए 9 जून से 15 जुलाई तक शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


- महाविद्यालयों में यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल:
पोर्टल पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून तक
आवेदनों में ऑनलाइन त्रुटि ठीक करवाने 10 जून तक
महाविद्यालय में ऑनलाइन सत्यापन 15 जून तक
पोर्टल पर पहली मैरिट सूजी दर्शाना 16 जून
प्रोविजनल पहली मेरिट सूची 18 जून
फाइनल पहली मैरिट सूची 19 जून
पहली मेरिट सूची के तहत फीस जमा 20 से 23 जून तक
प्रोविजनल दूसरी मैरिट सूची 25 जून
फाइनल दूसरी मैरिट सूची 26 जून
दूसरी मैरिट सूची की फीस जमा 27 से 29 जून तक
फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला 01 जुलाई
ऑनलाइन दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन 02 जुलाई
फिजिकल काउंसलिंग के तहत शेष सीट पर दाखिला 3 से 09 जुलाई तक
फिजिकल काउंसलिंग के तहत शेष सीट पर दाखिला 10 से 15 जुलाई तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें