फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजीदपुर सबौली में एसएमडीए ने अवैध निर्माण गिराए

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से नियंत्रित क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को बाजीदपुर सबौली स्थित राजस्व संपदा में हाई स्कूल के चारों ओर घोषित नियंत्रित क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब आधा एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन अवैध औद्योगिक शेड, कार्यालय और स्टोर को ध्वस्त किया गया।

प्रशासन की ओर से नियंत्रित क्षेत्र में पनप रही अवैध कॉलोनियों एवं निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही कार्रवाई कर हटाया जा रहा है। बुधवार की तोड़फोड़ नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत सोनीपत मेट्रोपोलिटियन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने की। कार्रवाई जिला नगर योजनाकार, इंफोर्समेंट स्टाफ, ड्यूटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश, एसडीओ मुरथल और पुलिस बल की मौजूदगी में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नीलम शर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्ती आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने और उनमें निर्माण के प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा, ताकि समय रहते अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें