फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में हुई स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता

Wed, 13 Aug 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-53 राजकीय महाविद्यालय में नशे के प्रति पेटिंग प्रतियोगिता व स्लोगन प्रतियोगिता में
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति पर केंद्रित प्रेरणादायक स्लोगन लिखे और आकर्षक व सार्थक चित्र बनाए। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने शपथ ली कि वे गांवों एवं आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, सानिया द्वितीय व पायल तृतीय रहीं। विजेता प्रतिभागियों को 15 अगस्त को प्राचार्य डॉ. प्रो. पूर्ण प्रभा सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर नशा मुक्त अभियान महाविद्यालय प्रभारी प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, उप प्राचार्य प्रो. विजय यादव, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. अश्विनी, विजयपाल सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें