फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दिया दक्षता संवर्धन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो संख्या:62- महेंद्रगढ़ डायट में प्र​शिक्षण लेते चतुर्थ क्षेणी  कर्मचारी--स्रोत- संस्थान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम एवं डायट प्राचार्य विश्वेश्वर कौशिक के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में राजकीय विद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दक्षता संवर्धन के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का दूसरा दिन रहा।
विज्ञापन

संस्था के आईएफआईसी विंग इंचार्ज डॉ. ईश्वर चंद शर्मा व डीआरयू विंग इंचार्ज नरेश गोयल ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यशाला में एमटी राजेश जाखड़, प्रदीप कुमार, डॉ. सूर्यकांत, राजेश गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र, अजय यादव, संयोगिता, डॉ. किरण यादव की ओर से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में जिले में वर्ष 2018 व इसके बाद शिक्षा विभाग में लगे 150 चतुर्थ कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कर्मचारियों को कर्तव्य एवं दायित्व, कुशल संदेश वाहन एवं नैतिक मूल्यों, पाश एवं पोक्सो, नशा उन्मुक्त, अनुशासन एवं समय पालन, योग जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम 16 से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। दूसरे दिन 147 चतुर्थ कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर बाबूलाल यादव, नरेश यादव, अरुण कुमार, डॉ. राकेश, दिनेश कुमार, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. पंकज, महेश कुमार, विधि यादव, ज्योति खन्ना, बंटी सिंह, नीतीश कुमार, मीनाक्षी, सुमन सहित सभी स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें