फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से छह हजार पुलियां जलकर राख, 25 किमी से पहुंची फायर ब्रिगेड

विज्ञापन
आग पर काबू पाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
दादरी रोड स्थित एक खेत में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से करीब छह हजार बाजरे की पुलियां जलकर राख हो गई। दमकल केंद्र महेंद्रगढ़ को सूचना मिलने के बाद 25 किलोमीटर दूरी तय करने में करीब एक घंटे का समय लग गया जिसके कारण किसान को करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों व आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन वे पुलियां बचाने में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

सतनाली क्षेत्र के लोगों द्वारा अनेक बार सतनाली में दमकल केंद्र खोलने की मांग की जा चुकी है। लेकिन लंबे समय से लोगों की यह मांग पूरी नहीं हुई है। आगजनी की घटना होने के बाद महेंद्रगढ़ फायर स्टेशन से सतनाली की 25 किलोमीटर की दूरी तय करने में दमकल वाहन को करीब एक घंटे का समय लगता है जिसके कारण अधिकांश घटनाओं में बहुत अधिक नुकसान हो जाता है।
पीड़ित किसान जितेंद्र व कृष्ण ने बाया कि बाजरे की कटाई करने के बाद पुलियों को एकत्रित करके लगाया गया था। शनिवार शाम को अज्ञात कारणों के चलते पुलियों में आग लगने से सारी पुलियां जल गई हैं। पीड़ित किसान एवं मौके पर पहुंचे अनेक लोगों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। साथ ही सतनाली में दमकल केंद्र खोलने की मांग की है।

सतनाली में खेत में लगी आग से जलती कड़बी। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें