नारनौल। शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में प्राध्यापकों की पदोन्नति सूची जारी की गई है जिसके तहत जिले के छह प्राध्यापक अब प्राचार्य पद पर पदोन्नत किए गए हैं। जिले में कुल 19 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्राचार्य के पद खाली थे, जिनमें से अब छह भर गए हैं।
विज्ञापन
जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्राचार्य पदों के लंबे समय से रिक्त होने के कारण न केवल शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था बल्कि विद्यालयों से जुड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारियों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा था। सभी प्राध्यापकों ने शुक्रवार को अपने-अपने विद्यालयों में कार्यभार संभाल लिया।