फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 9 लाख से बहुरेंगे स्टेडियम की चहारदीवारी के रंग

Fri, 05 Dec 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 24नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में ट्रैक पर दौड़ता गोवंश। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में चहारदीवारी के पुनर्निर्माण के लिए 9 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। जल्द ही टेंडर जारी कर कार्य शुरू किया जाएगा। गंदे नाले के साथ लगती दीवार लंबे समय से जर्जर है और नाले का दूषित पानी स्टेडियम में प्रवेश कर जाता है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में तो स्टेडियम में तीन-तीन फिट तक पानी जमा हो जाता है। इस कारण तीरंदाजी व अन्य खेल का अभ्यास करने में खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चारदीवारी के पुनर्निर्माण के बाद खिलाड़ियों को राहत मिलेगी।
प्रवेश द्वार को भी कराया जाएगा ठीक
प्रवेश द्वार की मरम्मत कार्य के लिए बजट पास नहीं हुआ है। हालांकि प्रवेश द्वार को ठीक करवा कर खेल विभाग द्वारा उच्च विभाग को बिल भेजा जाएगा। स्टेडियम में तीन प्रवेश द्वार बने हुए है, जिसमें से दो प्रवेश द्वार जर्जर हाल में हैं और टूटे हुए है। जिस कारण स्टेडियम में आवारा पशु प्रवेश कर जाते हैं और खिलाड़ियों के साथ हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

-
वर्जन :
स्टेडियम में चहारदीवारी की पुनर्निर्माण के लिए करीब 9 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। टेंडर जारी होने के बाद जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा अन्य मरम्मत के कार्य भी करवाए जाएंगे। -नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें