फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में छह दिवसीय एसटीपी का समापन

Mon, 26 May 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- हकेवि में आयोजित एसटीपी के समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘एप्लिकेशंस ऑफ कम्प्यूटेशनल साॅफ्टवेयर इन मेथेमेटिकल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग विषय पर आयोजित छह दिवसीय लघु अवधि कार्यक्रम (एसटीपी) का शनिवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

हकेंवि के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा प्रायोजित एवं आयोजित इस कार्यक्रम में आर प्रोग्रामिंग, एसपीएसएस, मैटलैब, मेपल और पायथन गणितीय व सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर टूल्स की प्रशिक्षणात्मक जानकारी से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
समापन सत्र की शुरुआत में प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि हकेंवि के यूजीसी-एमएमटीटीसी द्वारा अब तक 21 एनईपी-2020 उन्मुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम, 2 फैकल्टी इंडक्शन कार्यक्रम, 4 पुनश्चर्या पाठ्यक्रम और 4 लघुकालिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करवाए गए हैं। प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक शैक्षणिक एवं शोध पाठ्यक्रमों में संगणकीय सॉफ्टवेयर की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। प्रो. अनिल कुमार यादव ने भी शोधकर्ताओं से इन उन्नत सॉफ्टवेयर को अपने शोध कार्यों में समाहित करने का आह्वान किया। ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आयोजन से जुड़े सभी संयोजकों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें