फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की 6 बोतल और 39 पव्वे देशी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा हुआ है। अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर कार्रवाही करते हुए सोमवार को सदर थाना की पुलिस टीम ने करीब छह बोतल व 39 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी की पहचान करण सिंह निवासी बाछौद के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को पुलिस जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि करण सिंह निवासी बाछौद गांव के बस स्टैंड पर टिन शेड में बिना लाइसेंस के अवैध देशी शराब रखकर बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस की टीम बाछौद गांव के बस स्टैंड पर पहुंचकर करण सिंह के टिनशेड पर छापामारी की तो दो शराब की पेटियां बरामद हुई। इसमें छह बोतल देसी शराब व 39 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। करण सिंह से शराब के बारे लाइसेंस मांगा तो लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने करण सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें