फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे दिन भी नहीं चली साइट, बायोमीट्रिक के लिए परेशान रहे किसान

विज्ञापन
फोटो संख्या:76- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगा गेंहू का ढ़ेर--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना/सतनाली। क्षेत्र की तीनों मंडियों में दूसरे दिन भी साइट व बायोमीट्रिक मशीन नहीं चलने के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर एक बजे साइट नहीं चलने के कारण किसानों के न तो गेटपास कटे व न ही बायोमेट्रिक हो सकी। किसानों को गेटपास कटवाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में रविवार को किसान गेंहू की फसल लेकर पहुंचा है लेकिन नमी के कारण दूसरे दिन भी खरीद नहीं हो सकी। अनाज मंडी में दो दिन में दो किसानों के पांच गेट पास कटे 153 क्विंंटल गेंहू पहुंचा।
सतनाली अनाज मंडी में 150 गेटपास कटे चार हजार क्विंटल गेंहू की खरीद की गई। अब तक 731 गेटपास कट चुके है। 21826 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। वहीं कनीना अनाज मंडी में 205 गेटपास काटे गए। 205 किसानों से 6460 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें