फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर जा रहे भाई से हथियार के बल पर बदमाशों ने 60 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नियामतपुर के नजदीक शुक्रवार देर सायं तीन बदमाशों ने बहन के घर जा रहे व्यक्ति से हथियार के बल पर 60 हजार रुपये लूट लिये। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना पर पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर सायं गांव मुसनोता निवासी सुभाष और उसका 13 वर्षीय पुत्र महेश मोटरसाइकल से अपनी बहन के ससुराल गांव कोकिला 60 हजार रुपये देने के लिए जा रहे थे। गांव नियामतपुर के नजदीक उसे तीन लड़के बाइक पर मिले। इन तीनों में से दो को पीड़ित सुभाष जानता था। उनको देखते ही पीड़ित ने अपनी मोटर साइकिल रोक दी। इतने में ही एक युवक ने उससे छीना झपटी शुरू कर दी और दूसरे ने पिस्टल दिखते हुए उससे बैग छीनकर फरार हो गये। बैग में 60 हजार रुपये रखे हुए थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामदज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की धर पकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें