फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी बोलीदाता ने जमा करवा नहीं करवाई पेमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका की ओर से बुधवार को लगाई गई ऑटो मार्केट में बने चौबारों की बोली छुड़वाने वाला एक भी बोलीदाता पैसा जमा करवाने पालिका कार्यालय नहीं पहुंचा। वीरवार तक पैसा जमा नहीं करवाने पर बोली निरस्त करने की बात थी लेकिन पालिका सचिव ने उनको पैसा जमा करवाने के लिए एक दिन का समय और दिया है। अगर शुक्रवार तक पैसा जमा नहीं करवाए गए तो पालिका उनको नोटिस जारी करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि पालिका की ओर से ऑटो मार्केट में दुकानों के ऊपर बने 20 चौबारों की सरकारी बोली लगाई गई थी। सरकारी बोली की राशि 3.5 लाख रुपये रखी गई थी। यह कार्रवाई डीएमसी के प्रतिनिधि के रूप में आए एक्सईएन अंकित वशिष्ठ के समक्ष हुई थी। इस दौरान पालिका के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे थे। अधिकतर बोली चौबारों के नीचे के दुकानदारों ने ही छुड़वाई थी। यही दुकानदार इस बोली का विरोध भी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने एसडीएम और डीसी को ज्ञापन भी सौंपा था। जब उनकी समस्या नहीं सुनी गई तो मजबूरी में उन्हें ही बोली लगानी पड़ी। सबसे अधिक बोली चौबारा नंबर 1 की 15.30 लाख रुपये की अमन मेहता के नाम छूटी जबकि सबसे सस्ती चौबारे नं 6 की 9.36 लाख रुपये की छूटी थी। सभी 20 चौबारों का राजस्व लगभग 2.5 करोड़ रुपये बन था। नपा सचिव प्रदीप कुुमार और चेयरमैन रमेश बोहरा ने नियमानुसार पूरा पैसा जमा करवाने के लिए सफल बोलीदाताओं को वीरवार तक का समय दिया था। वीरवार को दो से तीन दुकानदार नगरपालिका कार्यालय में अवश्य गए थे लेकिन उन्होंने पैसा जमा नहीं करवाया।
वर्जन:
सफल बोलीदाताओं को पैसा जमा करवाने के लिए वीरवार तक का समय दिया गया था। एक दो दुकानदारों से पता चला कि बैंक से नकदी नहीं निकलने के कारण वे पैसे जमा नहीं करवा पाए। इसलिए उनको शुक्रवार तक का समय दिया गया है। शनिवार को पैसा जमा नहीं करवाने वाले बोलीदाता के नाम नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, सचिव, नपा, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें