फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब 3 अक्टूबर तक पूरी होगी एसआईआर प्रक्रिया, एसडीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। एसआईआर (मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के संशोधित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने बैठक ली। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि आयोग ने अभियान की समय-सीमा में संशोधन किया है। घर-घर सत्यापन कार्य अब 24 जुलाई तक होगा जबकि मतदाता सूची का प्रारूप 31 जुलाई को प्रकाशित होगा।
दावे-आपत्तियों और अंतिम सूची प्रकाशन की तिथियां भी बदली गई हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र नागरिकों को सूची में शामिल कर उसे शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसमें राजनीतिक दलों की भूमिका अहम है।
विज्ञापन

उन्होंने दलों से अपने बूथ लेवल अभिकर्ताओं (बीएलए-2) को सक्रिय रखने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियां सुधारने, पते बदलने और मृत मतदाताओं के नाम हटाने में सहयोग की अपील की।
एसडीएम ने बताया कि 24 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और मतदान केंद्रों का युक्तिकरण भी होगा। 31 जुलाई को प्रारूप सूची प्रकाशित होगी। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका निपटारा 28 सितंबर तक होगा।
इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने सभी से आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में निर्वाचन कानूनगो पूनम, भाजपा बीएलए राजेंद्र लांबा, बसपा बीएलए तुषार ताहिल और इनेलो बीएलए कर्ण सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें