फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इंटर्नशिप समापन समारोह में किया पौधरोपण

विज्ञापन
फोटो 04 बाल भवन परिसर में पौधारोपण करते अनिरुद्ध यादव व अन्य। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
नारनौल। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी और जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से उपायुक्त के मार्गदर्शन में आयोजित कॉलेज छात्रों की एक माह की इंटर्नशिप का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर बाल भवन में एक समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी अनिरुद्ध यादव ने बाल भवन परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने इंटर्नशिप पूरी करने पर बच्चों को बधाई दी। जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जून में बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू किया गया था। इसमें बच्चों को पेंटिंग, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, तीरंदाजी और जूडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें