फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर-जयपुर रेलवे लाइन बंद

Wed, 16 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से जयपुर वाया महेंद्रगढ़ का सफर अब जल्द ही आसान हो जाएगा। क्योंकि सीकर से जयपुर की मीटर गेज लाइन को ब्राडगेज में परिवर्तित किया जा रहा है। इसके लिए सोमवार की सायं को सीकर-जयपुर की गाड़ियों को जयपुर मंडल द्वारा बंद कर दिया गया है। ब्राडगेज बनने के बाद महेंद्रगढ़ से जयपुर के लिए सीधी रेलवे सेवा हो जाएगी इसके लिए लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी। सोमवार की रात्रि 8.05 बजे शेखावतटी से जयपुर के लिए आखिरी ट्रेन चली। अब इस लाइन को 225 करोड़ रुपये से ब्राडगेज में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन

आपको बता दें कि महेंद्रगढ़ जिला राजस्थान से जुड़ा हुआ है। जिले की अधिकतर रिश्तेदारियां राजस्थान में हैं। इसके अलावा यहां के विद्यार्थी और बेरोजगार युवक जयपुर काम करने जाते हैं। जिन्हें बसों में भारी परेशानी उठानी पड़ती हैं।  
जिले को मिलेगा फायदा
 सीकर से जयपुर रेलवे लाइन बनने के बाद पूरे जिले को ही फायदा होगा। इधर महेंद्रगढ़ सीधा जयपुर से जुड़ जाएगा तो उधर नारनौल भी जयपुर से सीधा जुड़ जाएगा। वैसे नारनौल अभी भी जयपुर से जुड़ा है लेकिन रींगस से जयपुर छोटी रेलवे लाइन होने के कारण यात्रियों को ट्रेन चेंज करनी पड़ती थी। ब्राडगेज बनने के बाद यात्रियों की यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


110 किलोमीटर लंबी है लाइन
जयपुर से सीकर तक मीटर गेज लाइन लगभग 110 किलोमीटर लंबी है। आमान परिवर्तन पर 225 करोड़ रुपये खर्च हेांगे। रेलवे के मुताबिक मार्च 2019 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। केंद्र ने जयपुर से सीकर, सीकर से लोहारु और सीकर से चुरू रेलवे लाइन के आमान परिवर्तन के लिए 658.57 रुपये का बजट स्वीकृत किया था।
2019 तक पूरा होगा काम
सीकर से जयपुर रेलवे लाइन को ब्राडगेज में परिवर्तन का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में सीकर से रींगस तक 50 किलोमीटर का टुकड़ा बनाया जाएगा। जो मार्च 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में रींगस से जयपुर तक 60 किलोमीटर टुकड़े पर कार्य चलेगा जो मार्च 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी मार्च 2017 में चुरू से सीकर आवाम परिवर्तन के बाद रेलवे लाइन शुरू हो सकती है। इस ट्रैक पर आवाम परिवर्तन का कार्य पिछले एक वर्षों से चल रहा है। इस पर लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

पहले चलती थी दो गाड़ियां
सादलपुर से रेवाड़ी ब्राडगेज लाइन ब्राडगेज बनने से पहले दिल्ली से जयपुर की दो गाड़ियां चलती थी। ये गाड़ियां क्षेत्रवासियों को जयपुर तक सफर करवाने में काफी मददगार साबित हुई थी। उसके बाद छोटी-बड़ी लाइन होने के कारण ये गाड़ियां नहीं चल पाई। अभी जयपुर के लिए महेंद्रगढ़ से कोई साधन नहीं हैं।

सीकर से जयपुर लाइन जुड़ने के बाद क्षेत्रवासियों को काफी फायदा होगा। महेंद्रगढ़ सीधा जयपुर से जुड़ जाएगा। लाइन बिछकर तैयार हो जाने के बाद दिल्ली से जयपुर सीधी ट्रेन की मांग भी की जाएगी।  सुंदर लाल जोरासिया, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य (बीकानेर मंडल)

लाइन बनने के बाद क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित होगी। महेंद्रगढ़ जिला राजस्थान से जुड़ा होने के कारण यहां के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।-ललित एडवोकेट, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य (जयपुर मंडल)
----------------------------------
सीकर से जयपुर लाइन बनने के बाद पूरे जिले को इससे फायदा होगा। नारनौल के लोग भी जयपुर से सीधे जुड़ जाएंगे। इसके बनने के बाद गाड़ियां भी निश्चित रूप से बढेंगी।--रामनिवास पाटोदा, प्रधान दैनिक रेलयात्री महासंघ
15 नवंबर से सीकर से जयपुर रेलवे ट्रेक पर गाड़ियां बंद करवा दी गई है। लगभग 110 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन को 225 करोड़ रुपये की लागत से  ब्राडगेज में परिवर्तित किया जाएगा। इसमें लगभग तीन साल का समय लग सकता है।- वेदप्रकाश, सेक्शन चीफ इंजीनियर इंचार्ज जयपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें