फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्री श्याम मंडल ने निकाली बाबा श्याम की निशान व शोभा यात्रा

Fri, 28 Feb 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- शहर के मुख्य मार्गों से बाबा श्याम की निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्री श्याम मंडल की ओर से शुक्रवार को बाबा श्याम की निशान और शोभायात्रा निकाली गई। 51 श्रद्धालु निशान लेकर खाटू धाम के लिए रवाना हुए। यह जानकारी मंडल के प्रधान मुरारी लाल ने दी।
विज्ञापन

निशान व शोभायात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे मोहल्ला कटला से शुरू होकर 11 हट्टा बाजार, भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक, भगवान परशुराम मार्ग होते हुए बाबा श्याम खाटू धाम के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में बाबा श्याम का रथ व 51 महिला-पुरुष निशान यात्रा के डीजे के साथ बाबा श्याम के भजनों पर झूमते हुए निकले। उन्होंने बताया कि निशान यात्रा चार मार्च को खाटू धाम पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करेंगी। इस मौके पर अशोक खेड़ीवाला, मोनू पंसारी, प्रमानंद गर्ग, पवन सहित महिला-पुरूष श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें