फोटो संख्या:84- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में नरेश कुमार के सेवानिवृति पर सम्
- फोटो : प्रदर्शनी में तैयार मॉडल के संग छात्राएं।
कनीना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में हिंदी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत नरेश कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन हसला की ओर से जिला प्रधान अरविंद यादव माजरा ने नरेश कुमार को शाल भेंट कर सम्मान किया। जिला प्रधान अरविंद यादव ने बताया कि नरेश कुमार बहुत ही कर्मठ शांतिप्रिय ईमानदार मिलनसार प्रवृत्ति के इंसान हैं। इस अवसर पर प्राचार्य वीरेंद्र सिंह, प्रवक्ता स्नेह लता शर्मा, सुमन यादव, कुलदीप यादव, हेमंत शर्मा, दिनेश कुमार, पवन करीरा, अंजू, रेखा यादव, सविता मौजूद रही।