फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने का आभूषण लौटाकर दिया इमानदारी का परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव नावदी निवासी साहिल ने सोने के आभूषण असल मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। इस पर महंत बालकदास एवं ग्रामीणों ने साहिल को सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्कूल से लौटते समय साहिल को रास्ते मे सोने का टॉप्स मिला। साहिल ने इसकी सूचना अशोक यादव को दी। इसके लिए गांव में मुनादी करवाई गई तथा सोशल मीडिया द्वारा लोगों तक सूचना पहुंचाई गई तो गांव की ही एक महिला ने दूसरा टॉप्स दिखाकर इसे अपना बताया। पुष्टि होने पर साहिल के परिजनों ने इसे महंत बालकदास को सौंप दिया जिसे महिला को दे दिया गया। साहिल को उसकी ईमानदारी के लिए अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक यादव, निवर्तमान सरपंच महावीर, धर्मपाल सिंह, मुंशी बाबू, नंदराम मिस्त्री, भागीरथ, परसराम बोहरा, बीरसिंह, बलजीत, भूपसिंह, अंकित, रामजस, मंदीप, सत्यवीर मिस्त्री रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें