फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े चोरों ने मकान के ताला तोड़ चुराई नकदी व आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी के वार्ड नंबर चार में दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और आभूषण समेट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर नांगल चौधरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नांगल चौधरी निवासी रामचंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह काम से बाहर गया था। बच्चे स्कूल गए थे। पत्नी संजू घर में ताला लगाकर खेत में गई थी। शाम साढ़े पांच बजे जब लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पड़ा है। वहीं अंदर कमरों में अलमारी व संदूक के दरवाजे खुले थे। सारा सामान बिखरा था। अलमारी में रखे हुए 77 हजार रुपये, एक सोने का मंगल सूत्र, दो जोड़ी टॉप्स, एक सोने का टीका, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी की चेन, एक सोने की अंगूठी चोरी हुई है। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें