फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़-कोसली रूट पर बसों का टोटा, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर से कोसली जाने वाले यात्रियों को पर्याप्त बस नहीं मिलने से रोज परेशानी हो रही है। इस रूट पर सुबह केवल दो सरकारी बसें चलती हैं। इसके बाद पूरे दिन इस रूट पर कोई सरकारी बस उपलब्ध नहीं रहती।
विज्ञापन

पहली बस सुबह 6 बजे गुरुग्राम के लिए कनीना, कोसली और रेवाड़ी होते हुए जाती है जबकि दूसरी बस सुबह 7 बजे रेवाड़ी के लिए डुलाना, मेघनवास, सुरजनवास और कोसली मार्ग से संचालित होती है।
यात्रियों का कहना है कि महेंद्रगढ़ से कोसली के बीच प्रतिदिन 500 से अधिक लोग सफर करते हैं। बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को पहले कनीना जाना पड़ता है या फिर निजी बसों और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे समय के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्री रामनिवास, राजेश, सुमित, सोनू और राहुल ने बताया कि इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि सुबह के बाद और शाम के समय कम से कम दो अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। उनका कहना है कि इससे महेंद्रगढ़, कोसली और सतनाली क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

वर्जन:
एक बस सुबह छह बजे महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम वाया कनीना, कोसली व दूसरी बस महेंद्रगढ़ से ग्रामीण क्षेत्र से होते हुए कोसली, रेवाड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की ओर से कोसली के लिए बस शुरू करवाने के लिए कोई मांग पत्र नहीं मिला है। अगर पत्र मिलता है तो रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस सेवा शुरू की जाएगी।-हरिकिशन, प्रभारी, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें