दुकानदारों द्वारा पावर हाउस में डाली गई गंदगी दिखाता किसान। संवाद
- फोटो : Narnol
अटेली कस्बे के पुराने बस स्टैंड से बिजली पावर हाउस व गांव धन्नौदा के खेतों में जाने वाले रास्ते पर दुकानदारों द्वारा गंदगी व कूड़ा डालकर अवरुद्ध कर दिया गया। वहीं पावर हाउस बाउंड्री में गंदगी व कूड़ा डालने से लावारिस पशुओं की शरणस्थली बन गई है। आस-पास के किसानों ने रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने के गंदगी फैलाने वालों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
किसान विक्रम, दिनेश व महेश आदि ने बताया कि अटेली बिजली पावर हाउस के 132 सब स्टेशन पर बिजली की विभिन्न फीडरों की लाइनों का तार बिछा हुआ है। उसी लाइनों के रास्ते व बाउंड्री में पुराने बस अड्डे के दुकानदारों द्वारा गंदगी व कूड़ा आदि डाल कर अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे आवागमन में परेशानी होती है। वहीं बिजली निगम के जेई बस्तीराम ने बताया कि निगम ने पावर हाउस की बाउंड्री के चारदीवारी के लिए बनाने के लिए प्रस्ताव दिया है। निगम की बाउंड्री में कूड़ा-कर्कट आदि डालने वालों के खिलाफ अब सख्ती करेगा।