फोटो संख्या:58- 10 मीटर एयर पिस्टल में विजेता गांव देवास निवासी हिमांशी भारद्वाज--स्रोत- परिजन
महेंद्रगढ़। हरियाणा के गांव देवास की होनहार निशानेबाज हिमांशी भारद्वाज ने 10 मीटर एयर पिस्टल (सब-यूथ वर्ग) की प्री-नेशनल प्रतियोगिता देहरादून में शानदार प्रदर्शन करते हुए 350 अंक हासिल किए। वहीं, नेशनल चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। हिमांशी की इस उपलब्धि से पूरे गांव देवास, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हिमांशी के स्वर्गीय पिता डॉ. हिमांशु भारद्वाज उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रहे हैं। उनकी माता ललिता भारद्वाज ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और हर परिस्थिति में उनका पूरा सहयोग किया। हिमांशी की इस सफलता पर परिवार, कोच और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
सभी ने हिमांशी के नेशनल चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है। हिमांशी का लक्ष्य भारत का ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करना और पदक जीतना है।