फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण करने आए लोगों ने एसएचओ को मारी टक्कर

विज्ञापन
कनीना एसएचओ उमर मोहम्मद चोट दिखाते हुए। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव बवानिया के 27 वर्षीय व्यक्ति के अपहरण किए जाने पर उसको छुड़वाने गए थाना प्रभारी उमर मोहम्मद को आरोपियों ने टक्कर मार दी जिससे वह बाल-बाल बच गए। उनको पैर के चोट आई। सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ में उनको उपचार दिया गया। इसके बाद आरोपी मौके व्यक्ति को छोड़कर मौके से गाड़ी सहित फरार हो गए। पुलिस ने व्यक्ति के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन

एसएसओ उमर मोहम्मद ने महेंद्रगढ़ थाने में दी शिकायत में बताया कि 22 जुलाई को रात के समय तकरीबन 10:30 बजे एक टेलीफोन डायल 112 नंबर गाड़ी से मेरे सरकारी नंबर पर प्राप्त हुआ कि गांव बवानिया में एक रामफल नाम के लड़के को तीन चार लड़के एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले जा रहे है। सूचना मिलते ही सरकारी गाड़ी सहित मौके पर पहुंचे। वहां से अपहरणकर्ताओं का पीछा करते हुए पुराने गर्ल कॉलेज के पास पहुंचे तो वहां पर एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पहले से खड़ी थी। जिसको चेक करने के लिए गया तो स्विफ्ट गाड़ी में बैठे एक लड़के ने जोर से आवाज लगाई कि नवीन पुलिस आ गई है। इसको सीधी टक्कर मारकर जान से मार दे। जिस पर स्विफ्ट डिजायर के चालक ने एसएचओ उम्र मोहम्मद को सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगने से वह नीचे गिर गए और चोटिल हो गए। उसके बाद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी चालक मौके से गाड़ी भगा ले गए। एसएचओ उमर मोहम्मद को कमर में हाथ में और पेर में चोट लगी। उनको नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया जहां पर उनको उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें