कनीना। एकादशी के दिन उपमंडल के गांव धनौंदा स्थित ब्रह्मचारी श्री कृष्णानंद आश्रम में युवाओं को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
स्वामी शिवानंद महाराज ने बताया कि प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। आश्रम में आने वाले युवाओं को नशा मुक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है। आश्रम में आने वाले प्रत्येक युवा को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाने के लिए अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत 800 युवाओं को शपथ दिला चुके हैं। कहा कि हर इंसान को मादक पदार्थाें के सेवन से हर हाल में बचना चाहिए,जिससे कि भविष्य में परिवार को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर बाबा कृष्णानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल यादव, व्यवस्थापक कैलाश गोयल, मक्खन लाल, फतेहचंद दायमा, आनंद सिंघल, ठाकुर कर्मवीर सिंह, विजय कुमार आर्य, नरेंद्र शास्त्री, घनश्याम शास्त्री, दीपांशु तंवर आदि मौजूद रहे। संवाद