फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोमाता के लिए लगाई सवामनी

Tue, 08 Apr 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-08गोशाला में सवामनी लगाते रोटरी क्लब के सदस्य। स्रोत-स्वयं - फोटो : मेडिसिन विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
नारनौल। रोटरी क्लब तत्वावधान में स्वर्गीय राव उदमीराम की पुण्यतिथि पर पौत्र महेश यादव प्रधान ने श्री गोपाल गोशाला में हरी सब्जी की सवामनी लगाई। गोशाला के पूर्व प्रधान सुरेश यादव घाटासेर ने कहा कि गोमाता को देश में मां का दर्जा दिया जाता है, लेकिन आज के आधुनिक युग में लोग गोमाता की सेवा से विमुख होते जा रहे हैं। रोटरी प्रधान विनोद चौधरी ने बताया कि गोवंश की सेवा के लिए रोटरी क्लब द्वारा सवामनी की मुहिम चलाई गई है। इसलिए हम सभी को अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ इत्यादि विशेष अवसरों पर गोमाता के लिए हरी सब्जी, कडबी और चारे की सवामनी लगाकर गोसेवा अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर एडवोकेट राजकुमार यादव , डॉ. हितेश वर्मा, विजय जिंदल, संजय गर्ग, नवीन गुप्ता और पवन यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें