फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिवम चौहान जिला कुमार व अनिल जिला केसरी बने

विज्ञापन
फोटो नंबर- 20मुकाबले के दौरान जोर-आजमाइश करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में केसरी दंगल और सीनियर वर्ग के कुश्ती ट्रायल में बाघोत स्थित सरदार पटेल स्पोर्ट्स अकादमी के करीब 14 पहलवानों का चयन हुआ है। ये पहलवान राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, जिला कुमार में शिवम और जिला केसरी में अनिल चुने गए हैं।
विज्ञापन

कोच राहुल पहल ने बताया कि अकादमी में लंबे समय से खिलाड़ियों को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां के खिलाड़ी कई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि अकादमी के कई खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया था। इनमें अंडर-17 में शिवम, इशांत, विरेन, जतिन, मयंक शर्मा और ओम का चयन हुआ है। अंडर-20 में शिवम और सुरेंद्र चुने गए हैं। सीनियर वर्ग में आशीष, कुलदीप, सचिन और रविंद्र का चयन हुआ है।
विज्ञापन

..........
आक्रामकता के साथ खेलने की योजना थी, ताकि विरोधी पर दबाव बनाया जा सके। मुकाबले में ऐसा करने में सफल रहा। राज्य स्तर पर भी बेहतर करने का प्रयास रहेगा। जिला कुमार वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करना सपना सच होने जैसा है।-शिवम चौहान, जिला कुमार
..........
जिला केसरी वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य था। इसी को ध्यान में रखकर नियमित अभ्यास करता रहा। अब राज्य स्तर पर जिले के लिए पदक जीतना लक्ष्य है। इसके लिए अभ्यास जारी रखूंगा।-अनिल, जिला केसरी
वर्जन :
ट्रायल मुकाबलों में जिले के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। चयनित खिलाड़ियों की सूची तैयार की जाएगी। उम्मीद है कि राज्य स्तर पर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतेंगे।-नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें