फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 20 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली शिव शोभायात्रा

विज्ञापन
फोटो संख्या:79- शहर के मुख्य मार्गों से निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु---स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सावन के अंतिम सोमवार को मोदा आश्रम से भगवान महादेव की पालकी और विभिन्न धार्मिक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरा शहर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मोदा आश्रम के प्रधान सुधीर दीवान ने बताया कि महेंद्रगढ़ में पिछले करीब 20 वर्षों से सावन के अंतिम सोमवार को शोभायात्रा निकालने की परंपरा है। इस वर्ष भी भगवान महादेव की पालकी के साथ शिव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली गईं।
शोभायात्रा मोदा आश्रम से शुरू होकर नत्थुवाला, 11 हट्टा बाजार, भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक, परशुराम मार्ग और सराफा बाजार होते हुए मंदिर पहुंची। धार्मिक संगीत से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

सुधीर दीवान ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने समाज में भाईचारे और सद्भाव की कामना की। वहीं मोदा आश्रम में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का हवन के साथ समापन हुआ। बाद में भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

फोटो संख्या:79- शहर के मुख्य मार्गों से निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु---स्रोत- आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें