फोटो 12झांकी निकालते हुए अग्रवाल सभा के सदस्य। प्रवक्
नारनौल। अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। प्रवक्ता बद्री प्रसाद गर्ग ने बताया कि समाज के 80 साल से ऊपर के लोगों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि अग्रवाल भवन में कम्युनिटी हॉल के सुंदरीकरण के लिए संयोजक रामजीलाल मित्तल ने पांच लाख रुपये का सहयोग दिया। शोभायात्रा संयोजक अरुण ने बताया कि दोपहर दो बजे महाराज अग्रसेन का डोला सभा भवन से शुरू हुआ। बैंड, मिलिट्री बैंड, गतका अखाड़ा, गणेश जी, लक्ष्मी जी, हनुमान जी, मीरा जी व काली मां की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। संवाद