फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1600 मीटर दौड़ में शशि व सन्नी कुमार बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खेल स्टेडियम महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को आयोजित दौड़ खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कोच सूरत सिंह ने बताया कि 1600 मीटर लड़कियों की दौड़ में शशि महेंद्रगढ़ ने प्रथम स्थान, कोमल जांगड़ा ने द्वितीय स्थान व चंद्रावती ढाढोत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं 1600 मीटर लड़कों की दौड़ प्रतियोगिता में सन्नी कुमार ने प्रथम, केशव महेंद्रगढ़ ने द्वितीय तथा कशिश महेंद्रगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया प्रतियोगिता में मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन की भावना विकसित करते हैं।
खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आज क्षेत्र के युवा खेलों में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेल और शिक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए। खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने की प्रेरणा देते हैं। खेलों के माध्यम से युवा अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।
विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अमित कुमार, राजदीप यादव, नरेश जाटवास, मनोज गौतम, महेंद्र सिंह, प्रो. सोमवीर सिवाच, राजकुमार सीगड़ा सहित युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें