फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन दबाने से क्षतिग्रस्त रास्तों में जलभराव

Thu, 07 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
nagal
विज्ञापन
नांगल चौधरी। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेंडर छोड़ने के बाद नांगल चौधरी कस्बे में सीवर  लाइन दबाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार सड़क उखाड़ने के बाद उसे रिपेयर नहीं करवा रहे है। इस कारण गर्ल्स कालेज रोड पर जलभराव से छात्राओं को फिसलन की समस्या बढ़ गई। समस्या से संबंधित विभाग को अवगत करवा दिया, लेकिन समाधान प्रक्रिया आरंभ नहीं होने के कारण स्थिति गंभीर बनी  हुई है। आम रास्तों का बार-बार पक्का निर्माण होने के कारण घर का आंगन  2-3 फीट नीचा हो गए है। इसके कारण पानी निकासी की व्यवस्था बाधित हो गई। बारिश होने पर नालियों का पानी घरों में घुसने लगता है। रात को बारिश होने  के कारण पिछले साल करीब दो दर्जन दुकान जलमग्न हो गई थी। समस्या को लेकर व्यापारियों ने शासकीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। 28 मई  2015 को नांगल चौधरी विकास रैली आयोजित हुई। इसमें मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर बतौर मुख्यातिथि मौजूद थे। हलका विधायक डॉ. अभयसिंह यादव की मांग पर उन्होंने कस्बे में सीवर लाइन दबवाने की घोषणा की। घोषणा के मुताबिक जनस्वास्थ्य विभाग को नवंबर में करीब 30 करोड़ बजट उपलब्ध करवा  दिया। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जनवरी में सीवर लाइन डालने का  कार्य आरंभ हुआ। पोकलैंड मशीन द्वारा पक्की सड़कों को तुड़वाकर पाइप दबवाए  जा रहे हैं। अधिकांश गड्ढों में आधी-अधूरी मिट्टी भरकर छोड़ दिया। वाहनों  के आवागमन से दुकानदारों को प्रदूषित वातावरण झेलना पड़ता है। अब हल्की  बारिश होने पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दलदलमयी गड्ढों में आए दिन  वाहन फंसे रहते हैं। कीचड़ व फिसलन के चलते लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो  गया। परेशान कस्बेवासी ठेकेदार व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत  करवा चुके। इसके बावजूद समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

- मकान गिरने की संभावना बढ़ी
बाबूलाल,  अशोक शर्मा, केशव, विकास कुमार, बिक्रम, श्यामलाल सैनी, भारत आदि ने बताया  कि संकरे रास्तों के बीचोंबीच गहरी खाई खोद दी गई, जिसमें मिट्टी भराव  नहीं किया गया। खाई में एकत्रित पानी से दीवारों में सीलन होनी शुरू हो गई।  नींव दलदल होने के कारण मकान गिरने की संभावना बढ़ गई।
- सड़क की रिपेयर होने तक कालेज नहीं आएंगी छात्राएं
पूजा  कुमार, कविता, मोनिका, प्रियंका, ममता, पायल व कोमल आदि छात्राओं ने बताया  कि नांगल चौधरी तहसील की एकमात्र गल्र्स कालेज में 80 से अधिक गांवों की  छात्राएं पढ़ने आती हैं। जिनकी सुविधा को लेकर गहरे नाले को समतल करवाकर  सड़क निर्माण करवाया गया था। सीवर लाइन दबवाने से पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो  गई। जिसमें जलभराव, फिसलन के चलते आवागमन संभव नहीं। उन्होंने विभाग से  तुरंत पक्की रिपेयर करवाने की गुहार लगाई है। अन्यथा कालेज की उच्च शिक्षा  का बहिष्कार करने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन

- नपा को समस्या का पत्र भेज दिया
बैजनाथ  गर्ल्स कालेज के डीलिंग क्लर्क उमराव सिंह ने बताया कि सीवर लाइन दबाने से  क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर फिसलन हो गई। गहरे गड्ढों में छोटे धंसने,  बंपर फूटने लगे हैं। समस्या से नपा, डीआरडीए, जिला उपायुक्त को पत्र भेजकर  अवगत करवा दिया, लेकिन अभी रिपेयर प्रक्रिया आरंभ नहीं हुई।
- ठेकेदार को रिपेयर के निर्देश जारी
जनस्वास्थ्य विभाग  के कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क की रिपेयर  सीवर लाइन दबवा रहे ठेकेदार को करवानी होगी। उसे कालेज व अन्य सड़कों की  रिपेयर के निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में गर्ल्स कालेज मार्ग को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें