महेंद्रगढ़। इनेलो के युवा जिला अध्यक्ष रवींद्र गागडवास ने जिला स्तरीय युवा कार्यकारिणी का गठन किया है। रविंद्र गांगडवास ने बताया कि पार्टी में युवा मेहनती कार्यकर्त्ताओं को तरजीह दी गई है। उन्होंने बताया कि रमेश इसराणा को जिला वरिष्ठ उपप्रधान का कार्यभार सौंपा गया है। चैनसुख तोताहेडी, संजीव गुप्ता, देवेंद्र पवेरा, रजनीश जागीदार, सरपंच विष्णु डाबड, सरपंच राजबीर गुरावला,पीतांबर तलवाना, अनिल कुरहावटा, जोनी तंवर चितलांग, ईश्वर दहिया बनिहाडी, राकेश अकबरपुर को उप प्रधान की भूमिका निभाएंगे। जबकि वरिष्ठ महासचिव प्रवीन नांगल सिरोही व संजय निंबेहडा, राजकुमार पुनिया, सुनील बवानिया, रामसिंह सराय, संदीप माजरा, मनोज मालडा, योगेश चिंडालिया, दिनेश पालडी, अमित ढिल्लो को बनाया गया है। सोमपाल निंबेहडा, संसार नारनौल, रणबीर छिलरो, मलखान खेडा, सुंदर सैनी, सुधीर गुर्जर को सचिव बनाया गया है। संगठन सचिव दिनश शर्मा को बनाया गया व सहसचिव कृष्ण पथरवा, राजबीर मौखूता, जयप्रकाश नारनौल ,औमप्रकाश पिलानिया, राकेश बामनवास,मनीष गुजँर ारोली,संदीप नारेडी,राजबीर श्यामपुरा। प्रचार सचिव विकाश नानकवास व कोषाध्यक्ष धीरज पायगा को बनाया गया है जबकि सयुंक्त सचिव हेमराज बखरीजा,पवन ताजपुर, सुरेंद्र मंडलाना, कंवर सिंह जाखड़, सवाई मारूंड, दिनेश सैनी नारनौल, राकेश गुर्जर बलाना को शामिल किया गया है। इस अवसर पर सतबीर नौताना जिला प्रधान,राव बहादुर सिंह पूर्व विधायक नांगल चौधरी, राव रमेश पालडी, राजकुमार खातौद, हल्का प्रधान नरेश शेखावत, युवा हल्का अध्यक्ष सतीश चौधरी आदि सहित अनेक इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।