फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुपर सकर मशीन से किया जा रहा सीवर लाइन का सफाई कार्य

Mon, 06 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के प्रमुख बाजार व मार्गों में सीवर लाइन की सफाई की जा रही है। सफाई सुपर सकर मशीन से हो रही है।
विज्ञापन

सुपर सकर मशीन कुछ दिनों के लिए टेंडर लगाकर फरीदाबाद से मंगवाई गई है। जन स्वास्थ्य विभाग के पास पहले से उपलब्ध मशीनों से सीवर लाइन की सफाई का कार्य बेहतर ढंग से नहीं हो पा रहा था। इस कारण कई स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है और दूषित पानी सड़क पर जमा रहता है। सीवर लाइन की सफाई की मांग आमजन लंबे समय से कर रहे थे।
विज्ञापन

अब तक मेहता चौक, बहादुर सिंह तालाब, नलापुर चौक, निजामपुर रोड, खड़खड़ी चौक,अग्रसेन चौक आदि स्थानों पर सीवर लाइन की सफाई की जा रही है।

वर्जन :
सीवर लाइन की सफाई के लिए टीमों का गठन किया गया है। सफाई का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। आमजन सीवर लीकेज व ओवरफ्लो की शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 व जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

आकाश यादव, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें