फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महावीर चौक पर हुई सीवर की सफाई, दुकानदारों को 2 माह बाद मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के व्यस्ततम महावीर चौक पर 2 माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई थी। इससे यहां के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद ने शुक्रवार सुबह सीवर की सफाई कराकर समस्या का समाधान कर दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने वीरवार के अंक में दुकानदारों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके परिणामस्वरूप सुबह 11 बजे ही नप कर्मचारी मौके पर पहुंचे और समस्या का समाधान किया।

दुकानदार दीपक कुमार, अमित सैनी व सुमित यादव ने बताया कि दो माह में उन्होंने नगर परिषद के कई चक्कर लगाए। कर्मचारी से लेकर अधिकारी व यहां तक की चेयरपर्सन सभी को शिकायत दी लेकिन काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान आश्वासन तो बहुत मिले लेकिन समाधान नहीं मिला। लेकिन अखबार में समाचार प्रकाशित होते ही कर्मचारी सुबह ही मौके पर पहुंचे और दो ढाई घंटे में सीवर की समस्या को दुरूस्त कर गए।
विज्ञापन

वर्जन:
कर्मचारियों को सुबह ही मौके पर भेज दिया गया था और इससे पूर्व अधिकारी मौका मुआयना कर चुके थे। दुकानदारों की समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया गया है।
कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नप, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें