फोटो संख्या:58- नगर पालिका कार्यालय में नपा हाउस की बैठक में विकास कार्याें को लेकर चर्चा करते
महेंद्रगढ़। नगर पालिका हाउस की सोमवार को हुई बैठक में सीवरेज और ड्रेनेज के गंदे पानी के उचित निस्तारण को लेकर फैसला लिया। ट्रीट किए गए पानी को मोदाश्रम के पीछे देवास रोड के पास खाली जगह में निस्तारित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, राव तुलाराम चौक से बालाजी चौक तक के मार्ग का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
इसके साथ ही, सर्वे के आधार पर शहर के करीब 139 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की योजनाएं तैयार की गई हैं। इन योजनाओं में शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और विभिन्न विकास कार्यों को गति देने से संबंधित प्रस्ताव शामिल हैं। नगर पालिका की ओर से विकास कार्यों को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है और बजट स्वीकृत होते ही कार्यों को तेजी से शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।-
निकाय मंत्री और सीएम से मिलेंगे चेयरमैन-पार्षद
शहर के विकास के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत करवाने के उद्देश्य से वह सभी पार्षदों के साथ जल्द ही शहरी स्थानीय निकाय मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा स्थानीय विधायक कंवर सिंह यादव के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व निकाय मंत्री विपुल गोयल से भी मुलाकात कर महेंद्रगढ़ शहर के विकास के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया जाएगा। सरकार से बजट की स्वीकृति मिलते ही प्रस्तावित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाएगा।
पदाधिकारी रहे शामिल
इस मौके पर उप प्रधान मंजू कौशिक, सचिव प्रशांत परासर, एमई राजेश कौशिक, पार्षद रजनेश देवी, शारदा देवी, अशोक सैनी, देवेंद्र सैनी, ममता सोनी, राजेश सैनी, भतेरी देवी, सुरेंद्र फौजी सहित मनोनीत पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे।
-
वर्जन:
शहर में विकास के लिए हाउस की बैठक आयोजित की गई। इसमें दो एजेंडे पास किए गए और अब इनके लिए बजट प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही सीएम से भी बजट जारी करवाने के लिए मुलाकात होगी। इसमें सभी पार्षदों की सहमति है और जल्द ही मुलाकात कर विकास को गति दी जाएगी।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़