फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अप्रेंटिसशिप मेले में 123 युवाओं ने आजमाया भाग्य, 64 का चयन

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान में रोजगार  मेले में युवाओं का साक्षात्कार ल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। निदेशालय कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देश पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला आयोजित हुआ। मेले में कुल 123 आईटीआई पास युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 64 युवाओं का विभिन्न कंपनियों की ओर से चयन किया गया।
विज्ञापन

इस मेले का उद्घाटन मुख्यातिथि आईपीएस एएसपी फैसल खान ने किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल और इंचार्ज संदीप कुमार ने जानकारी दी। एनसीआर क्षेत्र की ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की कंपनियां शामिल थीं। इनमें मानेसर, भिवाड़ी, बावल और नारनौल की कंपनियां थीं। भिवाड़ी की कंपनी ने 16 युवाओं को चुना।
बावल की कंपनी ने 15 युवाओं का चयन किया। मानेसर की कंपनी ने 17 युवाओं को नौकरी दी। नारनौल की कंपनी ने 10 और नांगल मोहनपुर नारनौल की कंपनी ने 6 युवाओं को चुना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें