फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मैदान में भर रहा नाले का पानी, तीरंदाजों का अभ्यास बना चुनौती

विज्ञापन
फोटो 3स्टेडियम की जर्जर दीवार और नाले में जमा गंदगी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में इन दिनों मरम्मत कार्य जारी है लेकिन तीरंदाजी मैदान के साथ लगते नाले की दीवार का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते गंदा पानी बार-बार मैदान में भर जाता है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस दीवार के निर्माण के लिए करीब 9 लाख रुपये का बजट छह महीने पहले ही स्वीकृत हो चुका है। बावजूद इसके, काम की शुरुआत तक नहीं हुई है। यह देरी खिलाड़ियों और स्थानीय खेल प्रेमियों के लिए निराशाजनक बनी हुई है।

स्टेडियम में अन्य मरम्मत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। एथलेटिक्स ट्रैक को समतल करने के लिए उस पर मिट्टी डाली गई है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास में सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

वहीं तीरंदाजी मैदान में प्रवेश द्वार के पास नई दीवार और टीन शेड का निर्माण भी किया गया है। इसका उद्देश्य अभ्यास के दौरान तीरों से आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित रखना है, साथ ही धूप और बारिश में भी खिलाड़ियों को अभ्यास की सुविधा देना है।

फिर भी, नाले की दीवार का अधूरा काम पूरे सुधार कार्यों पर सवाल खड़े कर रहा है और तीरंदाजों के लिए यह समस्या जल्द समाधान की मांग कर रही है।
स्टेडियम में अनेक मरम्मत कार्य करवाए जा रहे हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। तीरंदाजी मैदान में नाले के साथ लगती दीवार के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही दीवार की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें