फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर के कई गांवों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

विज्ञापन
फोटो नंबर- 28नांगल चौधरी में ओलावृष्टी के दौरान जमीन पर पड़े ओले। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी और निजामपुर के आसपास सोमवार को हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई है। वहीं नारनौल में कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी देखने को मिली है। इससे क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं 25 फरवरी तक तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

इनमें मांदी, ढाणी बाठोठा, सिलारपुर, अमरपुरा, दताल, धौलेड़ा, पवेरा तलोट, दनचोली और नांगल शालू सहित कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है। यह ओलावृष्टि खेतों में खड़ी फसल के लिए विनाशकारी हो सकती है, विशेषकर गेहूं व सरसों की बालियां के लिए। इससे फूलों के झड़ने, तनों के टूटने और पत्तियों के फटने से लगभग 20-25% तक फसल नुकसान हो सकता है। इस ओलावृष्टि से खेतों में कितना नुकसान हुआ है इसके पता एक दो दिन में चलेगा।
इसके अलावा, फरवरी के अंतिम दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। मार्च महीने की शुरुआत में तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

आगामी दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमशः 28.5 व 12.6 और 29.0 व 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को यह मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें