महेंद्रगढ़/नारनौल। जिले के लिए यह गर्व का क्षण है। जिले के कई होनहार प्रक्षार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) उत्तीर्ण कर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कोमल ने की यूजीसी नेट परीक्षा पास
नारनौल। हाल ही में जारी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) के परिणाम घोषित किए गए। इसमें कोमल सैनी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए हिंदी विषय से पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया। कोमल सैनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता किरोडीमल सैनी व माता अनीता देवी को दिया। कोमल ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था। पिता किरोडीमल सैनी ने बताया कि कोमल बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही है और बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। संवाद
............................................
यूजीसी नेट में दीक्षा ने मारी बाजी
कनीना। क्षेत्र की होनहार बेटी दीक्षा यादव पुत्री गजेंद्र यादव निवासी दौंगड़ा अहीर ने यूजीसी नेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर असिस्टेंट प्रो. पद एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए चयन हुआ है। प्रबंधन विषय में आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में दीक्षा यादव ने कुल 300 में से 180 अंक प्राप्त कर 95.58 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया। बबरुभान बोहरा, सरपंच सुनीता देवी, सत्यनारायण बोहरा, नरेंद्र, सत्यवीर, महिपाल, देवेंद्र, राजीव सहित कई लोगों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। संवाद
फोटो संख्या:76- दीक्षा यादव