फोटो संख्या:79- गांव सिसोठ में ग्राम पंचायत की बैठक में हिस्सा लेते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ के पंचायत घर में ग्राम सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक सरपंच वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायती भूमि में कब्जाधारियों के मकानों को 2004 के कलेक्टर रेट पर कीमत जमा करके रजिस्ट्री कराने के लिए आई हुई फाइल पर किसी को कोई आपत्ति है वो अपनी आपत्ति दर्ज करवाई गई। बैठक में उपस्थित ग्राम सचिव राकेश कुमार व सरपंच वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में 500 गज से कम के पंचायती जगह पर बने निर्माण को हरियाणा सरकार के आदेशानुसार मालिकाना हक देने के लिए जिन-जिन मकान धारकों ने अपने दस्तावेजों की 98 फाइल जमा करवाई गई। इनमें से अधिकांश लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई गई। बैठक ग्राम सचिव राकेश कुमार, ग्राम सचिव पूनम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद