फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के सात युवाओं ने युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में लिया भाग

विज्ञापन
फोटो नंबर- 29गोवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
विज्ञापन
नारनौल। जिले के सात युवाओं ने भारत सरकार की ओर से आयोजित हरियाणा–गोवा राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का आयोजन 24 से 28 जनवरी तक आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की छंटनी के उपरांत प्रतिभाशाली युवाओं का चयन किया गया। चयनित युवाओं में हरिश, अमित, विवेक, राहुल, अशोक, स्नेह व काजल शामिल रहे।
हरिश ने भजन व हरियाणवी लोक प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। विवेक की कविताओं ने अंतिम दिन सभी का दिल जीत लिया व उन्हें माय भारत – साउथ गोवा की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्नेह व काजल के नृत्य ने हरियाणा की संस्कृति को जीवंत किया। अमित यादव ने पूरी टीम का नेतृत्व करते हुए हरियाणवी संस्कृति को गोवा में मजबूती से प्रस्तुत किया। राहुल ने अपने हरियाणवी हास्य से सभी को हँसाया और एक मेडिकल छात्र होने के नाते सभी का स्वास्थ्य-ध्यान रखा।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को ऐतिहासिक स्थलों, राष्ट्रीय संस्थानों, योग-सत्रों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, राज्यपाल, मुख्यमंत्री विधानसभा के सभापति से मुलाकात की एवं राज्यपाल भवन , विधानसभा भ्रमण तथा विश्व-प्रसिद्ध गोवा बीच देखने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें