फोटो नंबर- 19प्रतियोगिता में भाग लेते ताइक्वांडो खिलाड़ी।
नारनौल। गांव कोरियावास स्थित राजकीय विद्यालय के 7 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय से 14 खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। अंडर- 19 वर्ग में जीतू, जतिन, कपिल व वरुण और अंडर-14 वर्ग में पवन व नक्ष सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में रोहन राज्य स्तरीय के क्वालीफाई किया।
कोच रिंकू सैनी ने बताया कि खेल नर्सरी शुरू होने के बाद से खिलाड़ियों में ताइक्वांडो को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। विभिन्न भार वर्ग में 7 खिलाड़ियों के चयन से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करेंगे।
.......
प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित था, जीत से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। जिसके लिए नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहा हूं।
-जतिन, ताइक्वांडो खिलाड़ी
.....
मुकाबले के दौरान एकाग्रता बनाए रखी जिससे डिफेंस व अटैक अच्छे से कर पाया। राज्यस्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उम्मीद है बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहूंगा।
-रोहन, ताइक्वांडो खिलाड़ी
खेल नर्सरी शुरू होने के बाद ताइक्वांडो का अभ्यास करने में सुविधा मिली है। जिससे मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा।
-नक्ष सैनी, अंडर-14, ताइक्वांडो खिलाड़ी