महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नालॉजी विभाग के सात विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित टेंपल पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विभाग व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया की सराहना की।
टेंपल पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रोडेक्शन मैनेजर लक्ष्मण सिंह, प्रिंटिंग मैनेजर राहुल शर्मा व एचआर मैनेजर नंदन सिंह उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. आकाश सक्सेना ने सातों चयनित विद्यार्थियों श्वेतांग प्रताप राव, निरंजन प्रताप सिंह, यादवेंद्र, निखिल बुंदेल, व्यास विपिन, अभिषेक कौशिक और सुधांशु कुमार को बधाई दी।