फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सात शूटरों ने टीम इंडिया में ट्रायल के लिए किया क्वालीफाई

विज्ञापन
फोटो 04 नेशनल के लिए क्वालीफाई करने वाले शूटर ​खिलाड़ी। संस्थ
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी के 15 शूटरों ने 68वें नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में क्वालीफाई किया है। वहीं सात शूटरों ने टीम इंडिया की ट्रायल्स के लिए भी क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 11 दिसंबर से 4 जनवरी तक दिल्ली की डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में नेशनल राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित कराई गई है।
एकेडमी के सचिव सुरेश चौहान एडवोकेट ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में एकेडमी के शूटर रोहित तंवर, प्रदीप यादव, तरुण कुंडू, भविष्य, मयंक सेकवाल, खुशी व मनस्वी शर्मा आदि ने नेशनल के साथ साथ टीम इंडिया की ट्रायल्स के लिए भी क्वालीफाई किया है।
इनके अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल में हरीश चौधरी, बंटी सैनी, भूपेश वर्मा, रवि, पुष्पेंद्र यादव, सचिन यादव, रोहित यादव व गोकलचंद व 50 मीटर पिस्टल में बंटी सैनी, मयंक सेकवाल, हरीश चौधरी व पुष्पेंद्र यादव ने क्वालीफाई किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें