फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- गांव धनौंदा में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं--स्रो
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार से शुभारंभ किया गया। श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व गांव के मुख्य मार्गों से 251 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव के मंदिर से होते हुए बाबा दयाल आश्रम, सरकारी स्कूल, जोहड़, ग्राम पंचायत भवन, बस स्टैंड, ठाकुर धर्मशाला, पीला भवन होते हुए कथा स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

कथावाचक भागवत आचार्य कृष्ण किशोर दास ने कहा कि भागवत कथा में वह सारा ज्ञान समाया हुआ है, जिसको सुनने के उपरांत कुछ और ज्ञान की आवश्यकता ही नहीं रह जाती। भागवत कथा के बताएं रास्ते पर चलकर मानव बुरे कर्मों से छूटकारा पा जाता है। सभी को समय निकालकर भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए। कथा का आयोजन राजकुमारी, बाबूलाल गोयल व ग्रामीणों द्वारा करवाया जा रहा है। इस दौरान ठाकुर रतन सिंह, वीर सिंह सरपंच, पूर्व पंच सुनील कुमार, सुनील सेठ, दीपांशु तंवर, कर्मवीर सिंह, विजय आर्य, कैलाश गोयल, रजनी, मोहिनी, रंजना सिंह, सरोज, मंजु, आरती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें