फोटो 07खाटू श्याम पद यात्री हाथों में निशान लिए हुए। ग्रामीण
सिहमा। राजस्थान के सीकर जिले की खाटू धाम में आयोजित होने वाले लक्खी फाल्गुन मेले को लेकर क्षेत्र के आसपास के गावों में शिविर जारी हैं। इन शिविरों में चिकित्सा, पेयजल, भोजन और विश्राम करने की पूरी व्यवस्था की गई है।
बाबा खेता नाथ मंदिर में स्वच्छ पीने का पानी, चाय, नाश्ता, भोजन, रेस्ट एरिया, कंबल-बिस्तर की व्यवस्था के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। वहीं आराम गृह की सुविधा, दोनों समय बाबा श्याम की आरती और भोग में गांव वासियों का पूर्ण सहयोग मिला हुआ है।
सेवा दे रहे ग्रामीणों ने बताया कि यह सेवा शिविर लगातार 5 दिनों तक 24 घंटे जारी रहेगा। इसका उद्देश्य दिन-रात पदयात्रा कर रहे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है।