फोटो 05 समापन समारोह के दौरान उपस्थित विद्यार्थी। संस्थान
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस की तीनों इकाइयों की ओर से गांव पटीकरा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह वे बताया कि शिविर में सुमित और निशा को ओवरऑल बेस्ट वॉलंटियर चुना गया है। वहीं छवि, सुधीर और योगेंद्र को बेस्ट वॉलंटियर के रूप में सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. अमित ने बताया कि शिविर के दौरान योगाभ्यास, नशा मुक्ति रैली, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व श्रमदान जैसी अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं। संवाद