फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली और शादी के सीजन से रेडीमेड कपड़ों का कारोबार बढ़ा

Mon, 13 Oct 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- रेडिमेड कपड़े के शोरूम में  कपड़े खरीदते ग्राहक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिवाली और विवाह-शादियों के सीजन से महेंद्रगढ़ के रेडीमेड कपड़ों का कारोबार बढ़ गया है। इससे बाजार में रौनक है। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

त्योहारी और शादी के सीजन ने रेडीमेड कपड़ों का बाजार गुलजार कर दिया है। शहर में करीब 100 से अधिक रेडीमेड कपड़ों की दुकानें हैं। ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। इससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। कपड़ों की रेंज हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जहां आम परिवारों के लिए किफायती दाम हैं। दीपावली, विवाह शादियों को लेकर बाजार में लोग कपड़ो की खरीदारी कर रहे है।
त्योहारी सीजन की वजह से दुकानदारों ने दुकानों को सजाया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि यह रौनक धनतेरस और दीपावली तक बनी रहेगी। विवाह सीजन से नवंबर के अंत तक बिक्री का यह दौर जारी रहेगा। महेंद्रगढ़ का रेडीमेड कपड़ों का बाजार इस समय पूरी तरह जगमगा उठा है और व्यापारी बढ़ती बिक्री से खुश नजर आ रहे हैं। सभी व्यापारियों ने कपड़ों का स्टॉक किया हुआ है।
विज्ञापन

-
इस बार सीजन साल की तुलना में अधिक बेहतर है। बीते सप्ताह से बिक्री में 35 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। युवाओं में जैकेट, कोट-पैंट, जींस, कुर्ता पायजाम, ट्रेक सूट की मांग तेजी से बढ़ी है। दीपावली तक अच्छा कारोबार होने की संभावना है।-पुनित शर्मा, दुकानदार
-
बच्चों के लिए भी पार्टी वियर और त्योहारी ड्रेस की भारी मांग हो रही है। व्यापारी ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार नया स्टॉक मंगवा रहे हैं। जयपुर, दिल्ली और सूरत जैसे शहरों से कपड़ों की नई वेराइटी बाजार में पहुंच रही है। कपड़ों की रेंज हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।-सुमित शर्मा, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें