फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ नागरिकों ने सहायक उपकरणों के लिए करवाया रजिस्ट्रेशन

Fri, 28 Feb 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 14गांव खासपुर में निशुल्क कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाते बुजुर्ग। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
सिहमा। खंड के गांव खासपुर में वीरवार को बाबा खेतानाथ जन सेवा फाउंडेशन के नेतृत्व में रेडक्रॉस नारनौल द्वारा निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने इस कैंप का लाभ लिया। इस कैंप में रेडक्रॉस द्वारा व्हीलचेयर, कानों की मशीन, कमर दर्द बैल्ट, घुटनों के दर्द की बैल्ट, गर्दन दर्द बैल्ट व सहारे की छड़ी आदि के लिए कैंप में आए मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर बाबा खेता नाथ जन सेवा फाउंडेशन के संदीप ने बताया कि इस कैंप में वरिष्ठ नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। करीब दो हफ्ते बाद उनको सहायक उपकरण दिए जाएंगे। इस अवसर पर विक्रम सोलंकी, गुलशन कुमार, संदीप शर्मा, प्रिया चौधरी व मुकेश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें